
खैरटिया में जनसंपर्क के दौरान ग्राम प्रधान श्री परगट सिंह जी से आत्मीय भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से मोहाना नदी के लगातार हो रहे कटान को रोकने तथा प्रभावित क्षेत्र के लिए स्थायी एवं प्रभावी उपायों की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके पश्चात श्री इंद्रेश कुमार जी के आवास पर पार्टी के सेक्टर संयोजक श्री राहुल गुप्ता जी, श्री अंबिका राय जी, श्री शिवकुमार जी, श्री रोहित शर्मा जी, श्री धमेन्द्र सिंह जी एवं श्री खुशीराम लोधी जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं से चाय पर आत्मीय संवाद हुआ।
इस दौरान क्षेत्र से जुड़े स्थानीय विषयों, जनसमस्याओं एवं संगठन से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद के माध्यम से क्षेत्र की परिस्थितियों को समझने और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर चर्चा का अवसर मिला।
